Latest

नैनी स्थिति “ईएसआईसी” हॉस्पिटल को जनता के लिए खोले जाने की मांग- सुशील तिवारी

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश कांग्रेस(किसान) के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने नैनी स्थिति “ईएसआईसी” हॉस्पिटल को जनता के लिए खोले जाने की मांग करते हुए मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश से निवेदन किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि ईएसआईसी हॉस्पिटल आबादी से दूर तथा पर्याप्त बेड व क्षमता का अस्पताल है।शहर में मात्र कुछ किमी की दूरी पर स्थित इस अस्पताल को आपदा में अवसर की तरह उपयोग किये जहर की आवश्यकता है,यदि यहां उपचार की व्यवस्था शुरू हो जाये तो यमुनापार के सुदूर क्षेत्रो जैसे कोरांव,माण्डा,उरूवा शंकरगढ़ मेजा,चाका,जसरा,करचनाकोधियारा आदि क्षेत्री के मरीजो को उपचार करवाने में काफी सहायता मिलेगी । साथ ही शहर के अस्पतालों पर पड़ रहा लोड भी कम हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य कर्मचारी बीमा निगम का इस अस्पताल का निर्माण यू तो दशकों पहले हो चुका है। लेकिन प्रशाशनिक उदासीनता आदि के चलते इसमें केवल वाह्य मरीजो (ओपीडी)चिकित्सा ही होती आ रही है। निश्चित तौर पर यह भीषण त्रासदी में वरदान साबित होगा। अन्य कांग्रेसजनों तस्लीमुद्दीन फ़ुजैल हाशमी,जितेंद्र कुमार राय,किशोर वार्ष्णेय,मंजू संत,परवेज़ सिद्दीकी,अरुण चौरसिया,जगदीश पांडेय,संजय द्विवेदी,उमाशंकर गौतम,देशराज सिंह,पवन मिश्र,नीतू मालवीय सुधा देवी आदि ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है।

Related Articles

Back to top button