Latest

अशोक सिंघल की छठवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू परिषद में सुंदरकांड, हवन एवं प्रसाद वितरण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अशोक सिंघल जी की छठवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय केसर भवन में सुंदरकांड, हवन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ विचार परिवार के अनेक पदाधिकारी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए । विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश गजेंद्र सिंह ने कहा सिंघल जी के जीवन से हमको प्रेरणा लेकर सरल जीवन होते हुए राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति के लिए चिंतित रहकर संगठन में अनेकों आयाम जिससे गौ, गंगा, वेदों की रक्षा हो सामाजिक समरसता के अनेकों अभियान चलाकर हिंदू समाज को समरस बनाना आदिवासी, वनवासी क्षेत्रों में अनेकों सेवा कार्य खड़े कर धर्मांतरण पर रोक लगाई, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन, रामसेतु रक्षा आंदोलन,अमरनाथ यात्रा के आंदोलनों के प्रमुख रणनीतिकार रहे।अशोक सिंघल के कार्यों की प्रशंसा दुनिया के सभी पूज्य संत एवं सभी हिंदू समाज करता है। हम सबको उनसे यह सीखना चाहिए कि इस राष्ट्र की पहचान धर्म एवं अध्यात्म के कारण है। पूरी दुनिया में धर्म के आधार पर ही शांति संभव है।यह राष्ट्र परम वैभवशाली हो इसके लिए संस्कृति का संरक्षण होना आवश्यक है । पूरे दुनिया के हिंदुओं को एक सूत्र में बांधने का कार्य अशोक सिंघल ने किया है।उनके कार्यों को हम सबको संकल्प लेकर आगे बढ़ाना चाहिए, श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रुप से प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश,धर्माचार्य संपर्क प्रमुख आध्या शंकर, सुरेश अग्रवाल, सुनील सिंह, अमित पाठक, विनोद अग्रवाल, आशुतोष श्रीवास्तव, किशन जायसवाल,अमरनाथ तिवारी, सुशील राय,अभिषेक पाठक, शिवम द्विवेदी,अविनाश सिंह, अमित सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रांत सेवा प्रमुख नागेंद्र, राकेश सेंगर, भारतीय जनता पार्टी से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई श्याम चंद्र हेला, मुरारी लाल अग्रवाल विभूति नारायण सिंह, डॉ सुशील सिन्हा, डॉ कमलाकर, सुदर्शन महाराज, राजकुमार बाबा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button