Latest

जय सेल्स और शिवपुर क्लब सेमीफाइनल में

कालीदास टी-20 क्रिकेट : अमर और यादवेंद्र मैन ऑफ द मैच

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जय सेल्स वॉरियर्स और शिवपुर क्रिकेट क्लब ने कालीदास मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
दौलत हुसैन मैदान पर शनिवार को पहले मैच में दौलत हुसैन कॉलेज ने 12 ओवर में 12 ओवर में 56 रन (मो. अरमान 16, अफ्फान 15, अमर चौधरी 3/20) बनाये। जवाब में जय सेल्स वॉरियर्स ने 4 ओवर में 58 ओवर में बिना विकेट खोये 58 रन (ताहा अली 33 नाबाद, शशांक उपाध्याय 25 अविजित) बना लिए।
दूसरे मैच में शिवपुर क्लब ने 15 ओवर में 138 रन (शुभम पाल 49, सिद्धार्थ दास 37, अमर काला 5/34, शुभ शर्मा व विराट जायसवाल दो-दो विकेट) बनाकर प्रयाग जिमखाना को 12.5 ओवर 69 रन (विराट जायसवाल 23, आनंद सागर 15, सावन सिंह 3/14, हर्ष केसरी, यादवेंद्र सिंह एवं मार्कंडेय चौरसिया दो-दो विकेट) पर समेट दिया। यादवेंद्र सिंह को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नज़रुल इस्लाम जाफरी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

*आरएनपी ग्रुप ने स्पोर्ट्स प्वाइंट*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आरएनपी ग्रुप ने स्पोर्ट्स प्वाइंट को चार विकेट से हराकर ठाकुर हर नारायण सिंह मेमोरियल अंडर-25 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। डीएवी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में स्पोर्ट्स प्वाइंट ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन (आकाश भट्ट 66, मो. शाहबाज़ 53, सुमित अग्रवाल 24, सुव्रत तिवारी 2/25) बनाये। जवाब में आरएनपी ग्रुप ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन (अंकित यादव 50, आलोक त्रिपाठी 40, विपिन पाल 25, ऋषभ भाटिया एवं आकाश भट्ट दो-दो विकेट) बना लिए।

*सेंट पॉल चर्च को पूरे अंक*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सेंट पॉल चर्च ने टाइटन इलेवन को तीन विकेट से हराकर ए.टी. फ्लिन टी-20 क्रिकेट में पूरे अंक जुटाए। बीएचएस मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में टाइटन इलेवन ने 20 ओवर 129 रन (सुनीत लाकरा 38, रॉयल प्रसाद 22, संजीव शुक्ला व जॉय मैकार्टी तीन-तीन विकेट) बनाये। जवाब में सेंट पॉल चर्च ने 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन (जस्टिन मसीह 29, अभिषेक विवियन 26, आशीष किसपोटा 3/18) बना लिए।

Related Articles

Back to top button