Latest

भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस सादगी से मनाया गया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री हरि विष्णु के छठे अंशावतार भगवान श्री परशुराम का प्राकट्य दिवस त्रिवेणी बांध स्थित कृपासिंधु हनुमान मंदिर पर सादगी के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विश्व बंधुत्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में मनाया गया। योग वेदांत कुटीर के श्रीमहंत स्वामी ओमानंद जी महाराज ने भगवान श्री परशुराम जी के चित्र एवं श्री कृपा सिन्धु हनुमान जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर कोरोना जैसे महाशत्रु के समूल नाश हेतु भगवान श्री परशुराम से प्रार्थना करते हुए विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक फूलचन्द्र दुबे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा कि जब-जब समाज एवं देश में संकट या महामारी जैसा दुर्दिन आया है भगवान ने कोई न कोई रूप धारण कर मनुष्यों का कल्याण किया है।

कोरोना जैसे घातक महाशत्रु के समूल नाश हेतु की गई प्रार्थना

एक बार फिर से पूरा विश्व भयानक महामारी की चपेट में है जिसके नाश हेतु भगवान श्री हरि विष्णु के छठे अंशावतार और दुष्टों के दमन हेतु संकल्परत भगवान परशुराम और कलयुग में भक्तों, सन्तों एवं समस्त मानव जाति के कल्याण हेतु अजर अमर श्री कृपा सिन्धु हनुमान जी से उपस्थित जनों ने वरदान माँगा। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगवेदांत कुटीर के महंत ओमानन्द सरस्वती जी महाराज, श्री कृपा सिन्धु हनुमान मन्दिर के श्री महन्त योगी राज देवरहा जंगल बाबा, विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक फूलचन्द्र दुबे, विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय, उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी उर्फ दुकानजी, प्रवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय, श्रवण कुमार दुबे, प्रवीण द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और लोगों से अपील किया कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए दोगज की दूरी मास्क है जरूरी को अस्त्र बना कर इस संकट की घडी में आत्मबल एवं सकारात्मक सोच के साथ कोरोना से जारी जंग में प्रशासन का साथ दें।

Related Articles

Back to top button