Latest

प्रयागराज मे एम्स की स्थापना को विधान परिषद सदस्य बासुदेव यादव ने पत्र के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व मान्नीय प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना काल मे महामारी ने यहाँ के जनमानस को झकझोर तथा भयभीत कर दिया है।चिकत्सा का कोई समुचित प्रबन्ध व व्यवस्था न होने के कारण भी अधिक मौतें हुई हैं ऐसे में अगर प्रयागराज मे एम्स की स्थापना हो जाए तो प्रयागराज सहित आस पास के बीस ज़िलों को इसका लाभ मिल सकता है।विधान परिषद सदस्य बासुदेव यादव ने देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री मान्नीय नरेन्द्र मोदी जी से पत्र के माध्यम से प्रयागराज मे एक एम्स की आव्शयक्ता के सम्बन्ध मे अवगत कराते हुए पत्र मे विश्व मे प्रयागराज मे कुम्भ मेले के आयोजन और धार्मिक आध्यात्मिक शैक्षणिक सांस्कृतिक नगर के रुप में विख्यात इस माटी की महत्ता का ज़िक्र करते हुए लिखा की इस माटी ने उच्चकोटि के राजनीतिक, शिक्षाविद, न्यायविद, तथा प्रशासनिक अधिकारी देश सेवा मे दिए हैं।प्रदेश तथा देश की सरकार यहाँ पर आयोजित होने वाले सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ मे सहयोग करके अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकृष्ट करती है।कुम्भ के दौरान गंगा जमुना व अदृश्य सरसवती के संगम की रेती पर विश्व का सबसे बड़ा शहर बस जाता है।ख्याती पूरे प्रदेश को देश को मिलती है।विधान परिषद सदस्य बासुदेव यादव ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से विनम्र निवेदन किया की प्रयागराज की महत्ता तथा आव्शयक्ता को देखते हुए यहाँ पर एम्स की स्थापना की जाए।यहाँ का जनमानस भी आप से एम्स की स्थापना हेतु यही मांग करता है।समाजवादी पार्टी महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के अनुसार मान्नीय विधान परिषद सदस्य बासुदेव यादव जी ने अपने पत्र में हण्डिया मे ग्राम सभा की १६३ एकड़ ज़मीन पर प्रस्ताव तैयार करके तत्कालीन कमिश्नर श्री देवेश चतुर्वेदी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज के प्रस्ताव से शासन को स्वीकृति हेतु भेजा जा चुका है।जनमानस से यह भी ज्ञात हुआ है की अभी तक उस प्रस्ताव व परियोजना पर कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी।

Related Articles

Back to top button