Latest

मांडा इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

प्रशासन की गाइडलाइन का पालन न करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा इंस्पेक्टर मांडा

मांडा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना क्षेत्र के कुदर गांव में सोमवार की दोपहर प्राथमिक विद्यालय परिसर में बकरीद व श्रावण माह को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे इंस्पेक्टर मांडा अवन कुमार दीक्षित ने कहां की आगामी ईद उल अजहा त्यौहार को देखते हुए थाना क्षेत्र के कुदर गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की गई । इंस्पेक्टर ने लोगों को बताया कि ईद उल अजहा का त्यौहार शांति पूर्वक मनाए। घर पर ही नमाज अदा करें। और कोविड-19 के नियमों का पालन करें,कहीं कोई भी व्यक्ति अराजकता न फैलाएं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब न हो, तथा आपसी भाईचारा पर कोई असर न पड़े। यदि किसी की ओर से कोई गलत कार्य व बिना वजह के अफवाह फैलाया तो उसकी खैर नहीं होगा‌। शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की ।उक्त इंस्पेक्टर ने कहा किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इंस्पेक्टर मांडा ने बताया कि लोगों से अपील की गई है कि प्रशासन के द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करें।शांतिपूर्ण त्यौहार मनाए। उक्त इंस्पेक्टर ने कहा कि चौकी प्रभारियों व हल्का इंचार्ज दरोगा को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में पैदल गस्त कर अति संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रखी जाए ताकि आने वाले पावन पर्व का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button