इलाहाबाद समाचारगंगा तट से

इलाहाबाद के सामाजिक एवं धार्मिक प्रतिबिम्ब को दर्शाती है “पहल” की छायाचित्र प्रदर्शनी-मण्डलायुक्त डॉ आशीष गोयल

इलाहाबाद। निराला आर्ट गैलरी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सामाजिक एवं धार्मिक बिम्ब विषय पर पहल संस्था द्वारा आयोजित तीन द्विवसीय छाया चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन इलाहाबाद मंडल के मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने किया और पहल संस्था एवं प्रदर्शनी की सराहना की ।

किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर  लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किन्नरों को समाज से अपनाने की अपील की और कहा कि कोई भी धर्म इंसानियत की ही सीख देता है और एकता ही वह सबसे बड़ी पूंजी है जो समाज को नई दिशा और दशा देती है।

हमारा उद्देश्य कुम्भ मेले का सफ़ल आयोजन के माध्यम से दुनिया को यह संदेश देना है कि पूरे विश्व मे यदि अनेकता में एकता की संस्कृति कही है तो वह हिंदुस्तान है।

पहल एक नई शुरुआत, जन कल्याण समिति एवं संस्थान की अध्यक्ष डॉ वन्दना सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रयाग शहर की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को दर्शाना है और आने वाली पीढ़ी से उन्हें जोड़ना हमारा उद्देश्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व आयुक्त कृष्ण चंद्रा ने कहा कि किन्नर समाज प्राचीन काल से ही सनातनी अखंडता के प्रतीक रहे हैं ।सहसंयोजक भारतेंद्र त्रिपाठी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।

आज इस कार्यक्रम में पहल संस्था की अध्यक्ष डॉ वन्दना सिंह को उनके सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया।

साथ ही गंगा गुरुकुलम की प्राचार्या अल्पना डे, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल की प्राचार्या अमिता मिश्रा, सहारा समय के सुरेन्द्र प्रताप सिंह,डॉ सर्वेश कुमार दुबे, संजीव मिश्र,धर्मेश अवस्थी, प्रकाश त्रिपाठी, प्रकाश सिंह, डॉ.जे.के जैन, डॉ रविन्द्र प्रताप, राम औतार गुप्ता, भारतेन्द्र त्रिपाठी, इन्द्र देव पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आर.एस.वर्मा, महंत कामिनी, शांतनु जी महाराज, श्याम सुंदर सिंह पटेल, अभिषेक सिंह चौहान, नाज़िया नफ़ीस, दीनानाथ शुक्ल, मीशा चंद्रा, धनराज पटेल आदि शामिल थे।

छाया चित्र प्रदर्शन में लगे चित्र का संकलन अनुराग शुक्ल,अतुल खन्ना ने किया। श्री शुक्ल ने बताया किन्नर अखाड़ा के जीवन शैली पर उनके क्रियाकलापों के बारे में आगे भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी ।

श्री शुक्ल ने बताया कुंभ मेला के महत्वपूर्ण चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से डिजिटल के रूप में दिखाने का प्रयास हम लोग का पहल के साथ रहेगा जहां भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम पहल संस्था के अध्यक्ष के साथ उनकी मदद के लिए तैयार रहैगा ।

पहल संस्था की डॉ वन्दना सिंह ने बताया कि छाया चित्र प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार को जिलाधिकारी कुम्भ विजय किरन आनन्द तथा अन्य विशिष्ट लोग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button