महाकुंभ में जुटेंगे दुनिया भर के 5 हजार किन्नर- स्थान की मांग को लेकर किन्नर अखाड़े ने सौंपा ज्ञापन
इलाहाबाद। आज किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने इलाहाबाद मंडलायुक्त कुंभ मेला नोडल अधिकारी आशीष गोयल कुंभ मेला जिलाधिकारी विजय किरण से मिलकर कुंभ मेला में किन्नर अखाड़ा की स्थापना के लिए मांग पत्र सौंपा

आचार्य महामंडलेश्वर श्री लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़ा ने आज मंडलायुक्त और कुंभ मेला जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपकर कुंभ मेला में सुविधा की मांग की।

किन्नर अखाड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आचार्य महामंडलेश्वर ने पीएसी सुरक्षा बल जैसी सुरक्षा की मांग की।

किन्नर अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मेला प्रशासन से 25 बीघा भूमि की मांग की है और कुंभ मेले की शान होगी ऐसी तैयारी आचार्य महामंडलेश्वर शुरू हो गई है।
कुंभ मेला में करीब 5000 किन्नरों द्वारा आयोजन में हिस्सा लेंगे जो पूरे देश और विदेश से शिरकत करेंगे।
किन्नर अखाड़ा के साथ फिल्मी दुनिया के भारतनाट्यम से जुड़े कलाकार द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की जाएगी


