Latest

सराहनीय–पुलिस ने दुधमुंहे बच्चे के लिए बॉटल में उपलब्ध कराया दूध

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। थाना सिविल लाइन क्षेत्र मैं लॉकडाउन के वजह से बजारे बंद हैं सन्नाटा का माहौल पसरा रहता है । थाना प्रभारी रोज़ की तरह लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस फोर्स के साथ गस्त पर निकले थे । इतने में सड़क की पटरी पर एक महिला दिखी। उसकी गोद मे एक बच्चा था जो रो रहा था । थाना प्रभारी ने उस बच्चे को महिला की गोद मे रोते हुए देखकर चालक से गाड़ी रोकने के लिए कहा गाड़ी रोककर थाना प्रभारी ने एक महिला सिपाही को उस महिला के पास भेजा तो पता चला कि दूध के लिए रो रहा है। भूखा है । उसके बाद थाना प्रभारी ने तुरंत दूध की ब्यवस्था करके महिला सिपाही से उस दुह मुहि बच्चे के लिए दूध भेजवाया।उस महिला ने पुलिस वालों की बहुत तारीफ की इससे पहले थाना प्रभारी द्वारा कई काम किए गए है जिसकी क्षेत्रीय लोग सराहना कर रहे है।

Related Articles

Back to top button