Latest

भगवतपुर ब्लॉक वार्ड नंबर 50 की भाजपा की जिला पंचायत सदस्य समर्थित प्रत्याशी रेखा देवी के विजई होने पर भाजपाइयों ने दी बधाई

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला पंचायत सदस्य की भगवतपुर ब्लॉक वार्ड नंबर 50 कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रेखा देवी पत्नी सुरेश पासी के विजई होने पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है। भाजपा मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चुनाव उन्होंने 235 मतों से जीता है। उनकी जीत पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अवधेश चंद्र गुप्ता कमलेश कुमार कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी प्रमोद मोदी विवेक अग्रवाल राघवेंद्र कुशवाहा रामलोचन साहू राजू पाठक गिरीजेश मिश्रा ज्ञान बाबू केसरवानी दीनानाथ कुशवाहा रामजी मिश्रा आदि ने उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Back to top button