Latest

कांग्रेसजनों ने सरकार से इस्तीफा माँगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने केंद्र और प्रदेश की जनविरोधी मोदी एवं योगी सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताते इस्तीफा की मांग की है । आज पार्टी कार्यालय में वर्चुअल धरना में इन लोगों पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों के तेल, रिफाइंड अन्य वस्तुओं के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी , महंगाई , कोरोना इलाज में लापरवाही व हर क्षेत्र में भरष्टाचार का आरोप लगाया है । कांग्रेसजनों ने प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी पर फर्जीवाडा और अलीगढ़ में जहरीली शराब से 78 मौतों के जिम्मेदार आबकारी मंत्री आर एन अग्निहोत्री को बर्खास्त की मांग भी की है । फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, प्रदीप द्विवेदी, परवेज सिद्दीकी, अरशद अली,मो0 असलम, नागेंद्र मिश्रा, इरफानुल हक, संजय सिंह, इरशाद उल्ला, दीप चंद्र शर्मा, कमाल अली, शशि कांत सिंह, शुभम पांडेय, नुरूल कुरैशी, परवेज आलम, विमल महरोत्रा, अबदुल शुकूर, मो0 महफूज, टिल्लू कन्नोजिया आदि थे ।

Related Articles

Back to top button