Latest
डीआईजी ने रिक्रूट महिला-पुरुष आरक्षियों को पढ़ाया कर्तव्यों का पाठ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर थानों, चौकियों में भेजे जाने वाले रिक्रूट महिला-पुरुष आरक्षियों को डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कर्तव्यों के ठीक तरह से अनुपालन का पाठ पढ़ाया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला-पुरुष आरक्षियों से संवाद करते हुए डीआईजी ने कहा कि अब व्यवहारिक प्रशिक्षण का समय है। किसी भी पुलिसकर्मी के लिए जितना आवश्यक पुलिस प्रशिक्षण है उतना ही व्यवहारिक प्रशिक्षण भी उसके लिए जरूरी है। जल्द ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके रिक्रूट महिला पुरुष आरक्षण की तैनाती थानों, चौकियों में की जाएगी। कार्यक्रम में एसपी व सीओ भी मौजूद रहे।




