Latest
मरीज न होने पर चार निजी अस्पताल नॉन कोविड

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण के मरीजों में कमी का असर दिखने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक भी मरीज नहीं होने पर शहर के चार निजी अस्पतालों को नॉन कोविड कर दिया है। अब यहां पहले की तरह सामान्य मरीजों का इलाज किया जा सकेगा। कोविड के नोडल डॉ ऋषि सहाय के अनुसार कोरोना के बढ़ने पर निजी अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल बनाया गया था। अब संक्रमण कम होने पर कई निजी अस्पतालों में एक भी मरीज नहीं है। विभाग ने फिनिक्स, वात्सल्य, मां शारदा व साईंनाथ द्वारिका को नॉन कोविड कर दिया है। अब यहां सामान्य मरीजों का उपचार पहले की तरह हो सकेगा। इससे पहले आशा अस्पताल को भी नॉन कोविड किया जा चुका है। ओझा हॉस्पिटल को मरीज से अधिक रुपये वसूलने पर नॉन कोविड किया गया था।




