Latest

माण्डा में सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक चौबंद; जगह-जगह फ्लैग मार्च

एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने भी माण्डा पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किए

माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारत बंद के आह्वान पर भारी पुलिस बल तैनात दिखाई दिया।बतादें की भारतगंज कस्बा व चौराहा पर भारी पुलिस तैनात रही बतादें की किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान को देखते हुए नवागत एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने भारतगंज क़स्बे में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लिए इस दौरान इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय भारतगंज चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह आदि पुलिसकर्मी रहे
*माण्डा में सभी प्रमुख बाजार खुले,आमदिनों की तरह ही हुआ कारोबार*
भारतगंज बाजार माण्डा ख़ास चिलबिला बाजार हाटा नहवाई आँधी सुरवा दलापुर आदि बाजार अपने समय से खुले। बतादें की भारतगंज में दुकानें निर्धारित समय पर खोलीं और कारोबार किया।सब्जी मंडी, किराना मंडी, रेडीमेड गारमेंट्स, किताब-कॉपी बाजार खुले नजर आए

Related Articles

Back to top button