Latest

इलाहाबाद प्रेस न्यूज़ रिपोर्टर क्लब (प्रेस क्लब) में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित

आई जी रेंज के पी सिंह के द्वारा टीकाकरण का हुआ उद्घाटन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद प्रेस न्यूज़ रिपोर्टर क्लब (प्रेस क्लब) में आयोजित कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में आई जी रेंज के पी सिंह के द्वारा समस्त टीका लगवाने वाले पत्रकार बंधुओं को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए फेस शिल्ड, मास्क और सेनीटाइजर भेंट किया किया, वैक्सीनेशन को बहुत आवश्यक बताया! और टीकाकरण कार्यक्रम के लिए प्रेस क्लब की सराहना की। प्रेस रिपोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी, सचिव मुनेंद्र बाजपाई के अथक प्रयास से मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रेस क्लब में ही टीकाकरण की व्यवस्था की, जोकि निरंतर शनिवार तक चलेगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने सभी पत्रकार बंधुओं को फ्रंटलाइन कोरोना योद्धा बताया, क्योंकि पत्रकार ही प्रत्येक समय अपनी जान की परवाह न करते हुए, फील्ड में रहता है और लगातार खबरें आम जनमानस तक पहुंचाता है, अतः इनके संक्रमित होने की संभावना बहुतअधिक रहती है। संगठन ने सभी की तरफ से सभी पत्रकार बंधुओं का आभार प्रकट किया , इसजिनके कारण हम सब नगरवासी प्रत्यक्षण तमाम खबरों , सुरक्षा ,निर्देश से अपडेट रहे। वैक्सीनेशन प्रोग्राम में अखिल भारती सिविल लाइंस महिला उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन,सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल ,महामंत्री अमित सिंह बबलू, पंकज चौधरी news24, राम जी जैन के अलावा अनेक संख्या में प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार छायाकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button