इलाहाबाद समाचारप्रदेश

UP Board Result 2018 : हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट रविवार को होगा घोषित

इलाहाबाद। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 का परिणाम रविवार को जारी होगा। बोर्ड मुख्यालय पर रिजल्ट दोपहर में 12.30 बजे शिक्षा निदेशक माध्यमिक व सभापति डॉ. अवध नरेश शर्मा घोषित करेंगे। इसमें करीब 55 लाख से अधिक छात्र व छात्राओं के भविष्य का फैसला होगा।

उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए परीक्षा के परिणाम को लेकर चंद घंटों का इंतजार शेष है। दरअसल वैसे बच्चे जो इस साल 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे उनके लिए अब इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है क्योंकि 29 अप्रैल को उनके परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी को समाप्त हो गई थ। परीक्षा में पारदर्शिता बरतने के लिए इस बार पहली बार राज्य बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का आवंटन किया था। इस साल 10वीं की परीक्षा में 37,12,508 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट www.upresults.nic.in और upmsp.nic.in पर छात्र परीक्षा का परिणाम देख पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button