देश

अंशु उर्फ सचिन मिश्रा के हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी मय आलाकत्ल एक अदद पिस्टल देशी मय दो जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रयागराज द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक गंगापार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सोरांव महोदया के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस धाना पर पंजीकृत मु 0 अ 0 स 0 39121 147/148/149/307/302/504/306/34 भा 0 द 0 सं 0 में मुख्य वांछित अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ अभिषेक प्रताप सिंह पुत्र स्व 0 बाबा राज सिंह निवासी उगापुर पीरानगर थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ को आज कितहना मोड़ लालगोपालगंज से समय 09.35 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त आकाश उपरोक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद पिस्टल देशी व दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया ।बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु 0 अ 0 सं 0 424/21 धारा 325 आर्म्म एकर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button