Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

पीसीएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संकट को देखते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 13 जून को प्रस्तावित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2021 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा 2021 स्थगित कर दी है। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (महिला/पुरुष) भर्ती के लिए 20 जून को होने जा रही प्रारंभिक परीक्षा भी टाल दी है।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन परीक्षाओं की अगली तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी। प्रतियोगी छात्र पीसीएस 2021 प्री स्थगित करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री व लोक सेवा आयोग को पत्र लिखने के साथ ही ट्विटर पर भी अभियान चला रहे थे।
छात्रों का तर्क है कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में यूपी समेत आसपास के आधा दर्जन से अधिक राज्यों के छात्र सम्मिलित होते हैं। कोरोना के इस दौर में परीक्षा कराने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ेगा और छात्रों के जीवन को संकट हो सकता है। पीसीएस 2021 में एसडीएम के 52 पद समेत 538 पदों के लिए 6,91,173 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Related Articles

Back to top button