Latest

कोरोना मे जान गंवाने वाले शिक्षकों के परिजनो को एक करोड़ मुआवज़ा व परिजनो को सरकारी नौकरी दे सरकार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के ज़िलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कोरोनो काल मे पंचायत ड्यूटी करते हुए संक्रमित हो कर जान गंवाने वाले माध्यमिक विध्यालयों के १५ शिक्षकों व कर्मचारियों प्राथमिक विद्यालयों के ४५ शिक्षको व कर्मचारियों को जहाँ एक एक करोड़ रुपये मुआवज़ा देने की योगी सरकार से मांग की वहीं मृत शिक्षकों व कर्मचारियों के परिवारीजनों या पत्नीयों मे से किसी एक को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।समाजवादी शिक्षक सभा के ज़िला पदाधिकारीयों ने मृत शिक्षक साथीयों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन भी धारण किया।शोक व्यक्त करने और मुआवज़े की मांग करने वालों मे अरविन्द वर्मा,अरविन्द यादव,हरीन्द्र सिंह,राजेश कुमार,ब्रजेश त्रिपाठी,गिरजा शंकर,अमरेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button