Latestकुंभगंगा तट सेमेला समाचारशहर

देशभर से आये कला मंच कुंभ में बिखेर रहे लोक संस्कृति की महक

प्रयागराज । शहर के ये बीस कलामंच रोज़ की तरह आज भी अपनी कला-संस्कृति की खुशबू बिखेरते रहे | किला चौराहे, अक्षयवट मंच के निकट और भारद्वाज मंच के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर आज वाराणसी के प्रियांशु घोष शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने दादरा और कजरी प्रस्तुत की |

मथुरा के कलाकार हरीश कुमार के लोक नृत्य ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी | के पी इंटर कॉलेज, लेप्रोसी मिशन चौराहे और हाथी पार्क के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर आज प्रयागराज के रामानंद ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया. उनके बाद लखनऊ के राजेश पाल ने जादू का कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया |

संस्कृति ग्राम चौराहे, अरैल सेक्टर 19 कला-मंच और वल्लभाचार्य मोड़ के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर आज प्रयागराज के सुरेंद्र कुमार एंड पार्टी ने लोक गंगा गीत प्रस्तुत किया. उनके बाद मथुरा के कलाकार परवीन मोरवाल ने अवधि लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया |

बैंक चौराहे, सिविल लाइन बस स्टॉप और पत्थर वाले चर्च के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर आज लखनऊ के पुष्कर आहूजा ने नाटक का मंचन किया. उनके बाद बिहार के जादूगर पवन कुमार ने जादू के कार्यक्रम की प्रस्तुति से महफ़िल लूट ली |

बालसन चौराहे, इंद्रमूर्ति चौराहे और सुभाष चौराहे के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर आज गाजियाबाद के कलाकार दीपक कुमार ने नाटक का मंचन किया वहीं प्रयागराज के लोक गायक राम सूचित ने बिरहा गायन करके समा बाँध दिया |

विश्वविद्यालय तिराहे और राजपुर ट्रैफिक चौराहे के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर आज लखनऊ की चित्रण कला मंच समिति के लोक-कलाकार विपिन कुमार ने कठपुतली का खेल दिखाया. उनके बाद लखनऊ के सत्य प्रकाश साहू ने लोकगायन प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया | हीरालाल हलवाई चौराहा, सरस्वती घाट-नैनी ब्रिज और प्रयागराज जंक्शन के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर आज लोक कला केंद्र लखनऊ के कलाकार विवेक सागर ने कठपुतली का खेल दिखाया| उनके बाद लखनऊ के रमेश कुमार वर्मा ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को काफी हद तक प्रभावित किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button