चाइना का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया

प्रयागराज । (अनुराग दर्शन समाचार ) जनसत्ता दल ‘लोकतान्त्रिक’ प्रयागराज की ओर से आज महानगर अध्यक्ष पं• कमल शर्मा जी के नेतृत्व में चीन के द्वारा बॉर्डर पर हुई ।
हिंसक झड़प मे जो भारतीय सेना के साथ बर्बरता पर आज विरोध प्रदर्शन किया गया व चाइना के राष्ट्रपति का पुतला बनाकर चप्पल जूते की बौछार के बाद उसे फूंक दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी अनंत पांडे ने बताया हम लोग चीन के बने सामानों का लोगों से जागरूकता अभियान चलाकर कहेंगे चीन के बने हुए ।
सामानों का बहिष्कार करें उसका उपयोग ना करें । साथ ही सेना के शहीद जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम मे महानगर अध्यक्ष कमल शर्मा जी, कोषाध्यक्ष बांके तिवारी जी, मीडिया प्रभारी आनंद पांडे ,महानगर सचिव रवि कुमार, सुमित दूबे, अमित पाण्डेय,उपाध्यक्ष विवेक जयसावल किसान अध्यक्ष अखिलेस शुक्ला, राहुल कुमार जी, महासचिव अजय द्विवेदी,सचिव जितेंद्र प्रताप सिंह,महासचिव अभिषेक सिंह , राहुल सिंह ,सक्रिय सदस्य विपिन राघव ,संदीप गुप्ता ,संग्राम सिंह, राहुल देव व अन्य साथी भी मौजूद थे!




