Latest

हर्षवर्धन नगर जागरूक विकास समिति ने पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं रैली निकालकर पेड़ लगाने के लिए किया जागरूक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज हर्षवर्धन नगर जागरूक विकास समिति के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस पर ठाकुर हर नारायण सिंह पीजी कॉलेज करेलाबाग प्रांगण में समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियों द्वारा पर्यावरण रैली भी निकाली गई जिसमें तखक्तियों पर लिखें स्लोगन के द्वारा लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया जिससे आने वाले समय में मनुष्य को ऑक्सीजन की कमी ना हो सके समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों एवं शहर वासियों से निवेदन किया कि वह अपने घरों में भी पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाएं कार्यक्रम में मुख्य रूप से रत्नेश खरे राजेश श्रीवास्तव दिनेश कनौजिया श्री राम चौरसिया अनुज सक्सेना भाई लाल साहू अमित सक्सेना सोनू पटेल नीरज मौर्य एवं महिला मंडल में श्रीमती रानी चौरसिया सुधा साहू विनीता केसरवानी मंजूषा सिंह सुषमा श्रीवास्तव पूनम चौरसिया संजना सक्सेना पिंकी कनौजिया नीतू कनौजिया खुशी केसरवानी झिलमिल सौम्या फलक आयुषी आराध्या मानसी एवं नमन साहू उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button