इलाहाबाद समाचार

VIDEO: देशी शराब दुकान खुलने से नाराज लोगों ने किया चकाजाम

इलाहाबाद। थाना मुठिगंज क्षेत्र के लोहाटी मोहल्ले में 1 सप्ताह पूर्व स्थानीय लोगों द्वारा देशी शराब की दुकान हटाए जाने को लेकर चक्का जाम किया।

लोगों ने कहा कि दो दिन पूर्व शराब की दुकान खुलने से अगल बगल रहे रहे आस पड़ोस की महिलाएं लड़कियां बच्चे रात रात भर सो नहीं पा रहे हैं।

नशे की खोज में घूम रहे नशेड़ी आए दिन उनके घरों में दरवाजा पीटकर दारू की मांग करते हैं पता चलता है की स्थानीय लोगों में काफी जन आक्रोश व्याप्त है।

पुनः दुकान खुल जाने के विरोध में आज फिर से विरोध प्रदर्शन किया गया विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की गई । देसी शराब की दुकान रिहायशी बस्ती ,मंदिर और विद्यालय से घिरा हुआ स्थल होने के कारण इस देसी शराब की दुकान को यहां से हटाकर अन्यत्र जगह ले जाएं ।

यदि दुकान रहेगी तो हम मोहल्लेवासी एक दुकान को खोलने नहीं देंगे

कार्यक्रम स्थल पर थाना मोतीगंज सहित क्षेत्राधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं कड़कड़ाती धूप में सड़कों पर खड़े होकर देसी शराब की दुकान का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं और बच्चों ने भी इसमे शामिल होकर शराब दुकान हटाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button