सपा संरक्षक मुलायम सिंह के 82 वें जन्मदिवस पर कहीं कटा केक तो कहीं बाँटा गया गरीबो को कम्बल व भोजन<

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्म दिवस पर इलाहाबाद मे समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व मे केक काट कर धूमधाम से जश्न मनाते हुए उनके दिर्घायु की कामना की गई।वहीं महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि द्वारा मुलायम सिंह की जीवन पर आधारित पुस्तक का वितरण भी किया गया।सिविल लाइन्स हनुमान मन्दिर के पास छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष सौरभ यादव रामा के नेत्रित्व मे श्री इफ्तेखार व रवीन्द्र यादव की उपस्थिति मे केक काटने के साथ गरीबों व असहायों को ठण्ड से राहत को कम्बल का वित्रण किया गया।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार शहर के तीनो विधान सभा मे विधान सभा अध्यक्ष सभी चौदाह फ्रन्टल संगठनो व विधान सभा से सम्भावित प्रत्याशीयों ने ज़ोर शोर से मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस को समाजिक एकता दिवस के रुप मे मनाया।युवा सपा नेता मयंक यादव जॉन्टी द्वारा मुण्डेरा मे विशाल कम्बल वित्रण करने के साथ केक काट कर मुलायम सिंह के दिर्घायु की कामना की वही सपा नेता तारिक सईद अज्जू द्वारा मुण्डेरा मण्डी गेट के बाहर काव्य संध्या का आयोजन करते हुए मुलायम सिंह का जन्मदिन समाजिक एकता दिवस के रुप मे मनाया।नैनी मे मज़दूर सभा के नगर अध्यक्ष एस पी यादव ,व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी द्वारा चन्द्रलोक चौराहे पर केक काटा गया जिसमे कुँवर रेवती रमण सिंह ,दुर्गा गुप्ता विजय गुप्ता आदि की उपस्थिति मे मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस मनाया गया।बहराना मे सपा नेता रामबृज कुशवाहा विजय महतो द्वारा भी जन्मदिवस के कार्यक्रम हुए। वहीं शहर पश्चिमी मे अभिमन्यु पटेल ,शहर दक्षिणी मे मो०ग़ौस व सलामत उल्लाह के करैली कार्यालय शहर उत्तरी मे ओ पी यादव के नेत्रित्व मे केक काट कर मुलायम सिंह यादव के दिर्घायु की कामना की गई।कार्यक्रम में सै०इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव रवि,विजय वैश्य ,इसरार अन्जुम ,महेन्द्र निषाद ,मोइन हबीबी मो०तहज़ीब महबूब उसमानी ,सबीहा मोहानी इन्दू यादव ,मंजू यादव ,निर्मला यादव ,प्रतिमा रावत ,नमिता दास ,रिता मौर्या सै०मो०अस्करी ओ पी यादव ,अब्दुल समद मशहद अली खाँ,डॉ शारिक आफाक़ हाजी सलामत उल्ला ,विक्रम सिंह पटेल रमाकान्त पटेल ,नेपाल सिंह पटेल ,शिव ओम सिंह पटेल सै०मो०हामिद ,मो०सुलतान ,मो०सऊद ,मो०हसीब ,अब्दुल्ला तेहामी ,काशान सिद्दीकी इरशाद अहमद विजय महतो महबूब आलम ,हरीश चन्द्र श्रीवास्तव ,संतोश कुमार निषाद डॉ शाहिद खान ,तुशार यादव अंकित कुमार पटेल किशन अग्रहरी ,विशाल निषाद जिज्ञांशू यादव ,अरुण सिंह कुशवाहा मालती यादव सुनीता यादव ,जय भारत यादव ,शनि श्रीवास्तव ,ताहिर उमर सै०आसिफ हुसैन ,नौशाद सिद्दीकी निखिल यादव आदि शामिल रहे।




