Latest

इविवि: जल्द मिलेगा नियमित परीक्षा नियंत्रक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय को जल्द नियमित परीक्षा नियंत्रक मिल जाएगा। कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने पांच वर्ष के लिए नियमित परीक्षा नियंत्रक के अलावा प्रतिनियुक्ति पर आंतरिक संपरीक्षा अधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार के एक-एक पद के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके स्व प्रमाणित सभी दस्तावेज और बैंक की फीस रसीद के साथ आवेदन पत्र 6 जुलाई को शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा कर सकेंगे। प्रत्येक पदों के Qलिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. एचएस उपाध्याय के परीक्षा नियंत्रक पद से हटने के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। कार्य बाधित नहीं होने पाए, इस लिहाज से परीक्षा नियंत्रक पद का दायित्व रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. रमेन्द्र कुमार सिंह को सौंपा गया है। तब से अब तक परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी प्रो. सिंह ही निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button