यूरिया खाद की कमी और बिजली संकट मुद्दे को लेकर सपाईयों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l जनपद में यूरिया खाद की घोर किल्लत और कालाबाजारी से जूझ रहे किसानों की समस्याओं, विद्युत आपूर्ति में सुधार किए जाने, प्रवासी श्रमिकों सहित रेहड़ी, पटरी दुकानदारों को प्रशासन द्वारा उजाड़े जाने आदि मुद्दों को लेकर समाजवादीपार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सपाईयों का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिलाधिकारी प्रयागराज से मिलकर ज्ञापन सौंपा l
सपा नेता श्री नरेंद्र ने कहा कि एक तरफ कोरोना का भय है दूसरी तरफ यूरिया खाद का अभाव है l भय और अभाव को झेलने वाले अन्नदाताओं को सरकार भूल चुकी है l शासन और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर खाद की किल्लत न दूर हुई तो समाजवादी लोग किसानों के सवाल पर लाक डाउन तोड़ कर सड़क पर आने के लिए मजबूर होंगे l सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि कोरोना संकट के चलते रोजी रोटी खो चुके कमजोर और गरीब तबके के लोगों को रेहड़ी और पटरी पर भी नहीं बख्शा जा रहा है, जिससे इनके सामने घोर संकट पैदा हो गया है l जब तक इनके लिए रोजगार की उचित व्यवस्था नहीं की जाय तब तक उन्हे उजाड़ा न जाए l किसान नेता राजीव चंदेल ने यमुनापार के मेजा में 40 वर्षों से बंद पड़ी लालतारा डीही डिवाई नहर को चालू करने की मांग की जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर ज्ञापन को ए सी एम श्री प्रेमचंद्र मौर्य ने लेते हुए अश्वासन दिया कि वह इस ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों को जो कि स्थानीय स्तर पर हल हो सकते हैं उनके निराकरण का पूरा प्रयास करेंगे l ज्ञापन को शासन को भेजा जाएगा l
ज्ञापन देने वालों में सर्व श्री नरेंद्र सिंह, दान बहादुर मधुर, राजीव चंदेल, मो अस्करी, पूर्व प्रमुख संदीप यादव,हिमांशु कुमार सिंह, हरिश्चंद्र यादव एडवोकेट, संतलाल वर्मा, आर एन यादव, आदि मौजूद रहे l


