आईईआरटी के इंजीनियरिंग डिग्री डिवीजन नवीन भवन का शिलान्यास

इलाहाबाद। आई0ई0आर0टी0 इंजी0 डिग्री डिवीजन के परिसर में दो तीन मंजिला नये भवन ब्लॅाक “ए“ एवं ब्लॅाक “बी“, एक वर्कशाप तथा प्री फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर/3डी0ई0पी0एस0 कोर पैनल से निर्मित 2 व्याख्यान कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास इलाहाबाद मण्डल के मण्डलायुक्त/प्राधिकृत नियंत्रक आई0ई0आर0टी0 डा0 आशीष कुमार गोयल, के कर कमलों द्वारा आज प्रातः 10 बजे सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में निदेशक आई0ई0आर0टी0 डा0 विमल मिश्रा ने मण्डलायुक्त/प्राधिकृत नियंत्रक आई0ई0आर0टी0 डा0 आशीष कुमार गोयल एवं अपर आयुक्त (प्रशासन) श्री अखिलेश कुमार का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। इस कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक कोशागार एवं पेंशन/वित्त नियंत्रक आई0ई0आर0टी0 श्री आर0 एन0 मिश्रा एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग इंजी0 सी0 के0 द्विवेदी भी उपस्थित रहें।
नये भवनों के ब्लॅाक “ए“ में नौ व्याख्यान कक्ष, ब्लॅाक “बी“ में भी नौ व्याख्यान कक्ष, कर्मशाला के पांच शॅाप एवं प्री फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर/3डी0ई0पी0एस0 कोर पैनल से निर्मित 2 व्याख्यान कक्ष की आधारशिला रखी गयी।
इस क्रम में मण्डलायुक्त डा0 आशीष गोयल द्वारा कार्यस्थल का निरिक्षण किया गया एवं निर्माण कार्य को समय से पूरा करने का निर्देश दिया तथा बेहतर निर्माण एवं गुणवत्ता पर जोर दिया। प्री फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर द्वारा निर्माण कार्य हेतु 30 जून तक की समयसीमा निर्धारित की गयी तथा संस्थान के अन्य कार्य रंगाई, पुताई एवं शौचालय के सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
इय अवसर पर प्रो0 ए0 के0 बाजपेयी (डीन, इंन्जी0 डिग्री डिवीजन), डा0 बी0 डी0 मजूमदार (डिप्टी डीन, इंन्जी0 डिग्री डिवीजन), डा0 एस0 के0 शुक्ला (चीफ प्राक्टर इंन्जी0 डिग्री डिवीजन), श्री के0 पी0 शुक्ला, श्री गिरीश सिंह, श्री एम0 पी0 गर्ग, श्री उमा शंकर वर्मा एवं समस्त शिक्षकगण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



