Latest

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के निधन से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने तीन दिवसीय शोक व्यक्त किया

महंत नरेंद्र गिरि के निधन से व्यापारियों में शोक की लहर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक आपात बैठक आहूत की गई जिसमें प्रयागराज के धरोहर के रूप मे धार्मिक धर्मगुरु श्री नरेंद्र गिरी जी संत महाराज बंधवा हनुमान जी मंदिर के कर्ता-धर्ता रहे जिनकी आज आकस्मिक निधन पर जनपद प्रयागराज मंडल मे शोक की लहर है जिसकी भरपाई कहीं से भी पूर्ति नहीं होगी संगठन के संरक्षक अध्यक्ष अनुशासन राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया ने अपने उद्बोधन में जनपद प्रयागराज में आज से तीन दिवसीय शोक व्यक्त किया जाएगा है। जिला अध्यक्ष सुशांत केसरवानी एवम् महामंत्री अनूप वर्मा ने बताया की यह देश की धार्मिक राजधानी प्रयागराज की आपूर्णीय क्षति हुई है । जिसकी भरपाई नहीं हो सकती साथ ही यह भी मांग किया की इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। शोक कुल संगठन में मौजूद रहे राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, सुशांत केसरवानी, अनूप वर्मा, हरिंदर सिंह लाली सरदार, विशाल वर्मा, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश सिंह, कल्लू कपूर, निखिल पांडे, मुसाफ खान, बृजेश चौरसिया, उज्जवल टंडन, मुकेश गुप्ता, विनय मिश्रा, संजय वर्मा, आदि लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button