इलाहाबाद समाचार

ग्राम स्वराज अभियान: 02 मई को होगी किसान कल्याण कार्यशाला

इलाहाबाद। प्रमुख सचिव (कृषि) उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत दिनांक 02 मई, 2018 को प्रातः 10.00 बजे से ‘‘ किसान कल्याण कार्यशाला ‘‘ का आयोजन जनपद के समस्त विकासखण्डों में आयोजित किया जायेगा।

किसान कल्याण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषकों की आय दोगुना किये जाने संबंधी कार्य/रणनीति को कृषकों तक पहुॅंचाना है, तथा केन्द्र पोषित एवं राज्य की उपज वृद्धि योजनाओं की जानकारी कृषकों को देना है, साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में कृषकों को देय अनुदान की सुविधाओं की जानकारी दी जायेगी।
किसान कल्याण कार्यशाला के सफलतम आयोजन हेतु कृषि विभाग के अधिकारी/कृषि विश्वविद्यालय शुआट्स नैनी/कुलभाष्कर स्नातकोत्तर कृषि विश्वविद्यालय/कृषि विज्ञान केन्द्र, नैनी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान आदि संस्थाओं के वैज्ञानिकों द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे तथा कृषकों की आय दोगुना कैसे हो, इस पर परिचचर्य होगी तथा किसानों के सुझाव एवं समस्याओं का निराकरण भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम की निगरानी हेतु प्रत्येक विकासखण्ड में एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि प्रातः 10.00 बजे से किसान कल्याण कार्यशाला का शुभारंभ नोडल अधिकारी अपने विकासखण्ड के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सुनिश्चित करायें।

अतः कृषक भाईयों से अपील है कि दिनांक 02 मई, 2018 को समस्त विकासखण्डों में आयोजित ‘‘ किसान कल्याण कार्यशाला ‘‘ में अधिक संख्या में उपस्थित रह कर कृषि योजनाओं का लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button