प्रयागराज:ऑनलाइन योगा प्रतियोगिता संपन्न, नंदिनी केसरी को मिला प्रथम स्थान
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। छात्राओं को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए आज लायंस क्लब आदित्य एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रयागराज की प्रधानाचार्या डॉ सुधा रानी उपाध्याय एवं श्री राजकुमार जायसवाल ( क्लब सदस्य ) केे नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक श्री पंकज जायसवाल और प्रधानाचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग जीवन से तनाव दूर करने में मदद करता है।
सकारात्मकता एवं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। योग हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है ।अतः हमें नियमित रूप से प्रतिदिन योग करना चाहिए। बच्चों को बधाई देते हुए प्रबंधक महोदय ने कहा हमें अपने बच्चों पर गर्व है ।
शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी प्रगति करते हैं। प्रतियोगिता संपन्न करवाने में अर्चना जायसवाल( उप प्रधानाचार्या), रूपा गुप्ता, कुसुम लता, सलोनी अग्रवाल आदि शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया।
पुरस्कार वितरण लायंस क्लब आदित्य की ओर से किया जाएगा।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
1- नंदिनी केसरी कक्षा 7 प्रथम
2- मुस्कान मिश्रा कक्षा 8द्वितीय
3- श्री केसरी कक्षा 8 तृतीय



