प्रयागराज से सौ जोड़ी स्पेशल गाडिय़ों का संचालन
प्रयागराज। सोमवार, 01 जून से 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इससे पूर्व 12 मई से 12 जोड़ी एसी स्पेशल ट्रेने चलायी जा रही हैं
। प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज एक्सप्रेस एवं कानपुर से श्रम शक्ति एक्सप्रेस का संचालन स्पेशल ट्रेने के तौर पर किया जा रहा है। इन ट्रेनों के स्टापेज यथावत रहेंगे।
प्रयागराज जंक्शन पर स्पेशल ट्रनों के सभी यात्रियों का प्रवेश सिटी साइड में गेट नंबर 04 से होगा एवं निकास की व्यवस्था सिविल लाइंस साइड से की गई है। केवल कन्फर्म टिकट धारक यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
सभी यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य है। यात्री प्रस्थान समय से डेढ़ से दो घंटे पहले स्टेशन पहुंचना सुनिश्चित करें। मास्क पहनना अनिवार्य होगा। प्रवेश एवं निकास के समय सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
स्टेशन परिसर में निजी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। यात्रियों के सामान को स्टेशन के अन्दर प्रवेश करते समय सैनिटाइज किया जायेगा। प्लेटफार्म टिकट प्रतिबंधित कर दिया गया है।
यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खासी, जुखाम के लक्षण है तो ऐसे व्यक्ति को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्री भोजन, पानी, चद्दर, तकिया, कम्बल स्वयं ले आकर आये।




