Latest

कोविड 19 की सर्वे एवं सैम्पलिंग कार्य हेतु टीम गठित करने के दिए निर्देश

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)।
जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानु चन्द्र गोस्वामी ने संगम सभागार में स्वास्थय विभाग के अधिकारियों एवं 23 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नोडल अधिकारी कोविड-19 को निर्देश दिये कि पूरे शहर को 20 जोन में बाटते हुए सर्वे एवं सैम्पलिंग का कार्य कराया जाय। उन्होंने कहा कि एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मिलित करते हुए एक टीम बनायी जाये, जो कि सर्वे एवं सैम्पलिंग कार्य देखेंगी। प्रत्येक पांच टीम के ऊपर एक सुपरवाईजर एवं पांच सुपरवाईजर के ऊपर एक जोनल आफिसर नियुक्त करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए और कहा कि जोनल आफसर व्यक्तिगत रूप से मुझे जानकारी उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य 21 जून से प्रारम्भ होकर 10 जुलाई तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button