दक्षिण भारत दर्शन के लिए ट्रेन 24 अगस्त को होगी रवाना

भारत दर्शन ट्रेन सात सितंबर को लौटेगी, प्रयागराज से बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर जारी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से दक्षिण भारत दर्शन के लिए ट्रेन 24 अगस्त को रवाना होगी। इसमें 12 रात व 13 दिन का पैकेज शामिल है। इस पैकेज के तहत प्रति व्यक्ति 12 हजार 285 रुपये देने होंगे। इसके लिए बुकिंंग भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रयागराज से भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके लिए मोबाइल नंबर दिए गए हैं। दक्षिण भारत दर्शन यात्रा कुल 13 दिनों की होगी। भारत दर्शन ट्रेन सात सितंबर को वापस लौटेगी। ट्रेन में यात्रा आरंभ करने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी से मिलेगी। यह ट्रेन उज्जैन जाएगी जहां ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन होंगे। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की सैर भी कराई जाएगी। ट्रेन का पड़ाव अहमदाबाद में भी होगा। यहां साबरमती आश्रम के दर्शन के बाद इसे द्वारिका रवाना किया जाएगा। द्वारिकाधीश व सोमनाथ ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद यह ट्रेन पुणे जाएगी। वहां घृणेश्वर और फिर नासिक में त्रयम्बकेश्वर व औरंगाबाद में भीमाशंकर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराए जाएंगे। स्लीपर बोगियों वाली इस ट्रेन में आईआरसीटीसी तीनों समय के शाकाहारी भोजन, धर्मशाला में ठहरने व बसों से स्थानीय भ्रमण की व्यवस्था कराएगा।प्रयागराज से बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 8287930935 व 7081586383 पर संपर्क किया जा सकता है।




