Latest

फर्जी शिक्षकों को लेकर एसआईटी से जांच कराने की जाएगी मांग

15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम दिया जाएगा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापकों सहायक अध्यापकों व लिपिको की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुई नियुक्तियों पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यवाही ना किए जाने पर जन अधिकार मोर्चा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्णय लिया गया मुख्यमंत्री जी से एसआईटी से जांच कराने की मांग की जाएगी अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेश शर्मा ने कहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुई नियुक्तियों को रद्द कराने हेतु 7 जून को बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 10 जून को राजापुर मुरादनगर भोजपुर खंड अधिकारियों को अभिलेखों की जांच के संबंध मे आदेश जारी किए गए परंतु 29 जून आनन-फानन में हमें एक पत्र भेज दिया जाता है जिसमें हाईकोर्ट का आदेश एवं शिक्षा निदेशक प्रयागराज का हवाला देते हुए सही बताया गया अगर सभी नियुक्तियों पर यह आदेश हुए हैं तो फिर हमें आदेश की कॉपी क्यों नहीं दी जा रही बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षक माफियाओं के साथ मिलकर फर्जी शिक्षकों का पूरा बचाव कर रहे हैं जिसकी जांच गाजियाबाद स्तर पर होना संभव नहीं है जिसके लिए जन अधिकार मोर्चा के नेतृत्व में एवं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सहयोग से 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसआईटी से जांच कराने हेतु मान्य मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा

Related Articles

Back to top button