Latest

पजावा रामलीला मैदान पर हुआ रावण दहन

( विनय कुमार मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्रीमहंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में इस वर्ष कोविड-19 को ध्यान में रखकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रावण वध पजावा राम लीला मैदान अतरसुइया के प्रांगण में कराया गया। कमेटी ने इस बार राम लीला नहीं कराया। लेकिन रावण वध की परंपरा का निर्वहन किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम व लक्ष्मण का पूजन किया पूजन होने के बाद भगवान श्रीराम ने रावण के पुतले में तीर मारकर उसे दहन किया। इस दौरान हुए आतिशबाजी हर किसी के आकर्षण का केंद्र रही। मौजूद भक्तों ने श्रीराम व लक्ष्मण का जयकारा लगाकर जनकल्याण की कामना की। इस दौरान अमिताभ टंडन, मोहनजी टंडन, सचिन गुप्त आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button