देश

15 जून राशिफल: हनुमान जी का दर्शन पूजन व्रत कल्याणकारी होगा

कल दिनांक 15 जून 2021 दिन मंगलवार,जेष्ठ शुक्ल पक्ष तिथि पंचमी दिन मंगलवार दिनमान 33 घटी 55 पल रात्रि मान 35 घटी 14 पल 35 घटी 14 पल नक्षत्र अश्लेषा सायंकाल 6:59 तक व्याघात योग दिन में 7:08 तक आनंद महायोग सिंह राशि की चंद्रमा संवत 2078 शक 1943 ग्रीष्म ऋतु आज का विशेष पर्व उत्तर की ओर दिशाशूल।

*मेष राशि*
राशि का स्वामी मंगल होने के नाते हनुमान जी का दर्शन पूजन व्रत कल्याणकारी होगा विरोधियों से समझौता न करें।

*वृष राशि*
परिवार से सहायता प्राप्त हो सकती है घर में मांगलिक कृत्य होंगे तथा पारिवारिक वृद्धि होगी।

*मिथुन राशि*
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा राजनीतिक व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा परंतु अपनी बात पर बने रहना होगा।

*कर्क राशि*
सूर्यनारायण के प्रति श्रद्धा एवं जल अर्पण करना लाभकारी होगा माता पिता की सेवा आपके लिए सर्वोपरि है।

*सिंह राशि*
विवाद का निर्णय शीघ्र लेना पड़ सकता है अतः सोच समझकर निर्णय लेना और योजना बनाना उचित होगा।

*कन्या राशि*
यात्रा से विशेष लाभ का योग है मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी समाज में सामाजिक दबाव भी बनेगा।

*तुला राशि*
तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है नए मित्रों का अभ्युदय होगा शासन सत्ता से लाभ प्राप्त होगा।

*वृश्चिक राशि*
परिवार में नए आदमी का आगमन नए स्रोतों का रास्ता निकाल सकता है धैर्य पूर्वक निर्णय लें।

*धनु राशि*
शनि ग्रह का दबाव प्रभाव आपके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पर अधिक खर्च कर आ सकता है अतः सोच समझकर निर्णय लेना उचित होगा।

*मकर राशि*
धार्मिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा बच्चों को शिक्षा पर खर्च करना पड़ सकता है।

*कुंभ राशि*
मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी आज का समय आपको समाज में देना पड़ेगा।

*मीन राशि*
तेज गति से वाहन न चलाएं जल्दबाजी में निर्णय ना लें नई वस्तु का क्रय करने का प्रयास करें।

(आचार्य देवराज शुक्ला )
मो० 8009622328

Related Articles

Back to top button