श्वेता मित्तल को अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन का महिला जिला संरक्षक एवं महिला प्रभारी प्रयागराज नियुक्त किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन रजिस्टर्ड, की वर्चुअल बैठक में जिला अध्यक्ष लालू मित्तल की प्रबल संस्कृति पर, प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष लता अग्रवाल ने श्वेता मित्तल, पत्नी लालू मित्तल को अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन का महिला जिला संरक्षक एवं महिला प्रभारी प्रयागराज नियुक्त किया। प्रदेश महिला अध्यक्ष ने बताया श्वेता मित्तल की कार्यशैली व समाज के प्रति उनके समर्पण तो सभी जानते हैं श्वेता मित्तल इनरव्हील क्लब ईस्ट की ऐतिहासिक लगातार 2 वर्ष तक प्रेसिडेंट सही रही इनके कार्यकाल के दौरान इनरव्हील क्लब ईस्ट ने वाराणसी में आयोजित सम्मान और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में 16 पदक कब मेडल ऑल सर्टिफिकेट हासिल किया था यूपी जोकि प्रयागराज के लिए पहली बार इतनी बड़ी उपलब्धि रही प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल ने श्वेता मित्तल द्वारा पिछले वर्ष पूर्व ना महामारी में निर्भीक रूप से किए गए सेवा कार्य की सराहना की जिसमें उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए भी आप्रवासी मजदूरों के लिए मलिन बस्ती में भोजन वितरण अशिक्षित बालिकाओं को निशुल्क पढ़ाई और शिक्षा की व्यवस्था करना अनाथ आश्रम ,कुष्ठ आश्रम, कैंसर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में लगातार रोगियों की सेवा करती रहती हैं इनका संगठन में इनके संगठन में जुड़ जाने से संगठन को एक नई ऊर्जा और ताकत मिलेगी तथा अग्रवाल समाज संगठित होकर समाज का उत्थान करेगा। लालू मित्तल ने बधाई देते हुए श्वेता मित्तल से अपेक्षा की कि वह महाराजा अग्रसेन द्वारा प्रदर्शित पथ पर चलकर समाज की सेवा करेंगे और उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। श्वेता मित्तल के जिला महिला संरक्षक एवं प्रभारी प्रयागराज बनाए जाने पर महेंद्र गोयल, प्रमोद बंसल, श्याम जी अग्रवाल ,रमेश चंद गोपाल मित्तल, राम जी, संजय अग्रवाल ,अभिषेक सुषमा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल ,ज्योति सेठ ,सोनल मित्तल, तरु सिंघल ,नूपुर अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, नीतिमा, ज्योति अग्रवाल, रत्ना जयसवाल, सरिता खुराना आदि बहुत ही महिलाओं ने भी ढेर सारी शुभकामनाएं दी।


