माण्डा थाना परिसर में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

समाधान दिवस पर नहीं पहुंचे कोई तहसील से आला अधिकारी फरियादी हुए मायूस
अधिकारियों के साथ-साथ राजस्व कर्मी भी नहीं पहुंचे
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व विभाग की तरफ से केवल एक ही कर्मी मौके पर पंहुचा जबकि मेजा तहसील व कोरांव तहसील मिलाकर कुल 32 राजस्व कर्मी को समाधान दिवस में पहुंचना चाहिए लेकिन बड़ी बात यह रही तहसील से आला अधिकारियों सहित राजस्व कर्मी भी नहीं पहुंचे जिसको लेकर फरियादियों में मायूसी रही। समाधान दिवस पर प्रभारी थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने राजस्व विभाग के अनुपस्थित में फरियादियों की फरियाद सुनते हुए नजर आए प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि दो प्रार्थना पत्र आए थे। जिसमे महुआरी कला गांव से आए एक भूमि संबंधित फरियाद पर दोनों पक्षों से चार लोगों को एक सौ सात सौलह में पाबंद किया गया बतादें की प्रभारी थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने शनिवार को थाने पर बैठकर सभी मामलों का बारी बारी समस्या सुने



