NCR का प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन बना अवैध वेन्डरो का हेडक्वाटर

मामला संज्ञान में आने के बाद भी अधिकारी मौन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मानिकपुर रेलवे स्टेशन से लेकर पं दीनदयाल रेलवे स्टेशन तक सभी ट्रेनो में अवैध वेन्डर सुचारू रूप से सक्रिय है। सूत्रों की मानें तो NCR का प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन में लगभग 200 से अधिक अवैध वेन्डर अपना कब्जा जमाए हुए है। जो कि पान मसाला, सिगरेट, गुटखा जैसे नशीले पदार्थ समेत चना, मूँगफली जैसी सामग्री मनचाहे दामों पर बेचते पाये जाते हैं। कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करते न तो मास्क लगाते हैं। जिससे रेल यात्रियों को बदसलूकी का सामना भी करना पड़ता है। कई बार स्टाल वालों की शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होती है।आलम यह है कि जब भी कार्यवाही होती है, तो लाइसेन्स धारी वेंडरों को पकड़ कर जेल भेज दिया जाता है। अवैध वेंडरों को सुविधा शुल्क लेकर छोड़ दिया जाता है। बताया जाता है कि यहाँ तैनात R.P.F. थाना के कई सब इन्सपेक्टर सहित कई सिपाही भी मिले हुए हैं। मामला संज्ञान में होते हुए भी उच्च अधिकारी मौन है। लाइसेन्स धारी वेंडरों की रेलवे प्रशासन से अपील है कि सीसीटीवी फुटेज निकालकर निष्पक्ष जांच की जाय तो भ्रष्टाचारियों की पोल खुल सकती है।


