Latest

मिल्खा सिंह: “फ्लाइंग सिख” के निधन पर कांग्रेसियों दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना के चलते निधन हो गया, वो 91 साल के थे। पद्मश्री मिल्खा सिंह ने शुक्रवार की रात 11:30 बजे पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। इससे पहले रविवार को उनकी 85 वर्षीया पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था। मिल्खा सिंह 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। शनिवार को पुराने शहर स्थित रोशनबाग इलाके में कांग्रेसियो ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर का कहना था कि फ्लाइंग सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी मौजूदगी हमेशा हमारे साथ रहेगी। प्रदेश सचिव मुकुन्द तिवारी और जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि भारत और खेल जगत के लिए मिल्खा सिंह का जाना दुखद है। वो हर आयु के लिए प्रेरणा का प्रतीक थे और रहेंगे। कांग्रेसियो ने फ्लाइंग सिख को मौन रख मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालो में नफीस अनवर, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, शकील अहमद, अनूप सिंह, मो०हसीन, दरख्शा कुरैशी, सिब्बतैन बब्लू, रचित कुमार नफीस कुरैशी, मो०तुफैल, दीपचन्द्र शर्मा, मो०शारिक, अल्कशा कुरैशी, तौहीद नेता समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button