Latest

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की बैठक आहूत

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज की महत्वपूर्ण बैठक कीडगंज स्थित महासभा के राष्ट्रीय मंत्री माधवानंद शर्मा के आवास पर संरक्षक हरि जगन्नाथ शास्त्री के अध्यक्षता में हुई. बैठक में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने कहा कि मेला प्रसाशन से आग्रह है कि मेला क्षेत्र में महाबीर मार्ग से जी. टी. के बीच में कल्पवासियो के हेतु भूमि तीर्थ पुरोहित प्रयागवालों को आवंटित की जाय। उक्त रोड के मध्य में गंगा के किनारे सैकड़ों बीघा भूमि गंगा ने काट दिया है। जो कि खाकचौक या आचार्य बाड़ा की थी. जो कट गई है | उक्त कटी हुई जमीन के एवरेज में खाकचौक व अन्य संस्थाएं प्रयागवालों के भूमि की मांग कर रहे हैं। जो कि सरासर गलत है. महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने मेला प्रसाशन से को आगाह किया कि किसी हालात में कल्पवासियो हेतु आरक्षित तीर्थ पुरोहितों की भूमियों को अन्य संस्थाओं को न दी जाय। अन्यथा तीर्थ पुरोहितों की राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज मेला प्रसाशन के खिलाफ धरना प्रदर्शन प्रारम्भ करने को बाध्य होगी। राष्ट्रीय मंत्री माधवानंद शर्मा ने कहा कि मेला प्रसाशन शुरु में सभी अच्छी भूमि का बंदरबांट कर अन्य संस्थाओं को देने के फिराक में जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रवक्ता अमित राज वैध ने कहा कि संगम के संनिकट तीर्थ पुरोहित प्रयागवालों की भूमि रहती है जिसे मेला प्रसाशन अखाड़ों को देना चाहता है, कुम्भ अर्धकुंभ में अखाड़ों के लिए कल्पवासियो को दूर बसाया जाता है, परन्तु माघ मेला में संगम के निकट कल्पवासियो को हमेशा से बसाया जाता रहा है। यदि माघ मेला में भी अखाड़ों को भूमि देना है तो स्वागत है परन्तु मेला क्षेत्र के अंतिम में अखाड़ों को भूमि दी जाय। क्योकि संगम मार्ग अक्षयवट मार्ग महाबीर मार्ग पर प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की भूमि रहती है। उसे अखाड़ों को न दी जाय। उक्त बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि मेला प्रसाशन महासभा के संज्ञान में लाने के पश्चात ही अन्य संस्थाओं को भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरु करे। साथ ही मेला प्रसाशन से यह मांग की गई है कि तीर्थ पुरोहित समाज के कुछ ऐसे सैकड़ों तीर्थ पुरोहित हैं। जिनके यात्री आते हैं परन्तु मेला प्रसाशन उन्हें भूमि देने में आना कानी करता है। ऐसे समस्त तीर्थ पुरोहितों को भूमि आवंटन किया जाय व इनके नाम मेला प्रसाशन की क्षावनी रजिस्टर में अंकित किया जाय। उक्त बैठक में प्रमुखरुप से हरि जगन्नाथ शास्त्री, चन्द्रनाथ चकहा मधु जी, श्रवण कुमार शर्मा, माधवानंद शर्मा, अमितराज वैध, दिनेश तिवारी भय्यो महाराज, मनोज शर्मा, पवन शास्त्री, अनिल मिश्रा, आनन्द त्रिपाठी, सवरिया पांडे, अरविंद भारद्वाज, प्रदीप पाठक, राकेश शर्मा, सहित अन्य तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button