विकास से भटकी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अटक गई-: नरेन्द्र सिंह

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा अपने घोषणापत्र को दर किनार कर भूलभुलैया खेल खेलने का आरोप लगाते हुए जारी एक बयान मे कहा कि भाजपा सरकार के वादाखिलाफी के कारण प्रदेश के लोग दुर्दिन देख और भुगत रहे हैं। सरकार की नीति और नीयत दोनो प्रश्न के घेरे मे आ गये हैं। अपने घोषणापत्र मे किसानों के आय दुगुनी और नौजवानों के लिए रोजगार जैसे जो सब्जबाग दिखाये गये थे,उनका क्या हुआ?श्री सिंह ने कहा कि जनता ने विकास और रोजगार के बहकावे मे आकर सरकार क्या बना दिया भाजपा अपने वायदे को दरकिनार कर केवल सरकार बनाने और बचाने मे ही पूरी शक्ति लगा दे रही है और इसी क्रम मे अब जिलापंचायत चुनाव मे सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है।प्रदेश के विकास से भटकी हुई भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अटक गई है। लेकिन जनता सब देख रही है। श्री सिंह ने पूर्ववर्ती सपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं की याद दिलाते हुए कहा कि प्रदेश की बिगड़ी हालात पुन: सुधारने के लिए प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से अखिलेश यादव की सरकार बनाने का मन बना लिया है।



