Latest

फर्जी रोस्टर मामला: सीआईडी लाइन और रोस्टर को मिली चार्ज सीट

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन प्रयागराज जोन में फर्जी रोस्टर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक बड़े अफसर को बचाने के लिए सीआईटी लाइन और सीआई टी रोस्टर को एस एफ – 5 के तहत चार्जसीट दी गई।

सीसीएम को बचाने के लिए दोनों को दी गई चार्ज सीट

दोनों अफसरों को कई पन्नों का आरोप पत्र देकर सफाई मांगी गई है। उधर रेलवे बोर्ड शिकायतों की फाइलों पड़ताल लगातार कर रहा है। रोस्टर सहित गड़बड़ी वाले अन्य दस्तावेजों को जप्त कर लिया है। ज्ञात हो कि शिकायत के बाद रेल मंत्री के निर्देश पर रेलवे बोर्ड प्रयागराज में रोस्टर सहित अन्य कागजात की जांच पड़ताल की जिसमें सीआईटी रोस्टर एसके पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। साथ में आगरा झांसी मंडल में भी फर्जी रोस्टर पर कार्य कर रहे टीटी संदिग्ध मिले। जांच के दौरान झांसी में भी कई टीटी गड़बड़ी में लिप्त पाए गए। आगरा कानपुर टूंडला में भी जाच चल रही है।
प्रयागराज में शुक्रवार को सीआईटी लाइन बीके सिंह एवं सीआईटी रोस्टर एसके पांडे को चार्ज सीट दी गई। अफसरों ने दोनों सीआईटी पर कई आरोपो पर सफाई मांगी है। सूत्रों ने बताया की सीसीएम एमएन ओझा को बचाने के लिए दोनों अफसरों को चार्जसीट दी गई दी गई है। सूत्रों का कहना है कि दोनों सीआईटी को एसएएफ – 5 के तहत के तहत चार्जसीट दी गई है। जिसमें आरोप साबित होने पर रिमूवल जैसे कार्यवाही की जाएगी।

एक टीटी को लाइन से स्टेशन भेजा रेलवे सूत्रों से मिली

जानकारी के मुताबिक लाइन पर कार्य कर रहे टीटी राजेश शर्मा को स्टेशन पर भेज दिया गया है। विगत दिनों टीटी की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को डीसीएम ने लाइन से हटाकर स्टेशन ड्यूटी पर भेज दिया । शिकायत के बाद रेलवे के सीनियर अफसर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button