Latest

BJP सांसद बोले- रोक दो राजधानी, 10 मिनट में वैशाली एक्सप्रेस स्टेशन पर चाहिए

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम की दादागिरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रेलवे के अधिकारियों को हड़काते हुए नजर आ रहे हैं. अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की अगवानी करने पहुंचे सांसद सतीश गौतम ट्रेन लेट होने पर अचानक भड़क गए.

इसके बाद उन्होंने फोन पर रेलवे अधिकारियों को हड़काते हुए सभी ट्रेनों को रोकने और उस ट्रेन को पहले स्टेशन लाने की बात कहने लगे, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय आ रहे थे. बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वैशाली एक्सप्रेस से अलीगढ़ पहुंचे थे और सांसद इसी ट्रेन की बात कर रहे थे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांसद सतीश गौतम रेलवे स्टेशन पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. वह फोन पर रेलवे अधिकारी को आदेश दे रहे हैं. वह फोन पर कह रहे हैं कि सारी गाड़ियों को रोक लें और जल्दी से वैशाली एक्सप्रेस को निकालें. 15 मिनट में मुझे यहां पर गाड़ी चाहिए. तुम वैशाली के लिए तत्काल बोलो. पता करो वैशाली 10 मिनट में यहां चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button