दिन भर से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप जनता परेशान

( अनुराग शुक्ला )प्र यागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सोमवार सुबह से ही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण शहर के कई हिस्सों की विद्युत सप्लाई बंद हो गई ।
विद्युत आपूर्ति ठप होने से पानी की समस्या बढ़ी
जिसमें पुराना शहर शाहगंज, खुल्दाबाद, चौक ,जॉनसन गंज ,बहादुरगंज ,हटिया, बलुआ घाट ,अतरसुइया ,बहराना अलोपीबाग, दारागंज ,अल्लापुर ,कर्नलगंज क्षेत्रों में लोगों का भीड़ पावर हाउस पर लगा रहा। कर्मचारी ताला लगा कर सब स्टेशन से गायब मिले। सभी पावर हाउस पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखाई पड़े ।
विद्युत सप्लाई न चालू होने से बड़े बुजुर्ग छोटे बच्चे गर्मी से बिलबिला रहे थे । वही कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई ना होने से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मेजा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ब्यवस्था चरमरा गई है।
जहां किसानों के खेत सींचने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। वहीं व्यापारियों के व्यापार व घरेलू उपकरण ठप्प पड़े हुए हैं।
समाचार लिखे जाने तक 33/11 मेजारोड विद्युत उपकेंद्र पर कोई भी अधिकारी,कर्मचारी मौजूद नहीं रहा । यहां तक कि संबंधित विभाग के कुछ लोगों के मोबाइल बंद पाये गये। समाजसेेेेवी विनय कुमार शुक्ला कोना सिंहपुर अपने सहयोगियों के साथ समस्या को लेकर मेजारोड विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे थे । उनका कहना है कि सरकार इस ओर ध्यान देकर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करे।मेजारोड विद्युत केंद्र से सप्लाई होने वाले चार फीडर कोहड़ार, सिरसा, सुरवादलापुर तुलापुर, कोरांव से संबंधित सैकड़ो से ज्यादा गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरे तरीके ठप्प पड़ी है। वहीं समूचे बिद्युत उपकेन्द्र में सन्नाटा पसरा हुआ है


