Latest

अलग अलग मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। धूमनगंज थाने की पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जिसमे एक तो हत्या के प्रयास के मुकदमे का वाँछित है । दूसरा जिन्दा बम लेकर घूमने के जुर्म में गिरफ्तार कर आगे को विधीक कार्यवाही पूरा करते हुए न्यायालय भेजा गया। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर वाँछित अपराधियो की धर पकड़ करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे धुमनगंज प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा कुशल के नेतृत्व में गठित की गयी पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र न्याय बिहार कालोनो से हत्या के प्रयास के वाँछित अपराधी तथा जिन्दा बमो के साथ एक शातिर युवक को पकड़ने में सफल हुई। निर्देश के अनुपालन एसआई दुर्गेश कुमार राय दल बल के साथ क्षेत्र में थे सटीक सुचना पर घेराबन्दी कर 254/21मुकदमे के आरोपी मोती पुत्र अर्जुन नि०52/53ताड़बाग सुलेमसराय धुमनगंज को पकड़ने में सफलता मिली।इसीक्रम में एसआई विपिन यादव दल बल के साथ भ्रमणशील थे । मुखबीर की सुचना पर3जिन्दाबम के साथ अमित कुमार पुत्र हीरालाल भागलपुरवा गयासुद्दीनपुर धुमनगंज को डूडीनीम पानी के टंकी के पास गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button