दुनिया की सबसे बड़ी पदयात्रा कर रहे “मुंडमाल गंगा परिक्रमा” के पदयात्री एवं “वृक्षमाल अभियान” टीम के सदस्य लगभग 5900 किमी की अपनी पदयात्रा पूरी करके 22 जून को प्रयागराज की सीमा में प्रवेश करेंगे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज फाउंडेशन के संरक्षक, वरिष्ठ सामाजिक एवं राजनीतिक नेता योगेश शुक्ल पूरी टीम के साथ पदयात्रियों का भव्य स्वागत करेंगे I यात्रा नगर प्रवेश करके 23 जून को अपने प्रारंभ बिंदु समुद्र कूप पहुंचेगी जहां मां गंगा का विधिवत पूजन अर्चन एवं महाआरती के साथ दीपदान किया जाएगा I उल्लेखनीय है कि अतुल्य गंगा के संस्थापक पूर्व सैनिक अधिकारी गोपाल शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल हेम लोहमी एवंं कर्नल मनोज केशवर द्वारा माँ गंगा को फिर से अविरल और निर्मल बनाने के लिए 11 वर्षों का अभियान शुरू किया गया है!
इस अभियान की शुरुआत मुंडमाल गंगा परिक्रमा 15 दिसम्बर 2020 को प्रयागराज से की गयी थी। इस अभियान के दौरान चार मुख्य कार्य किये जा रहे थे, गंगा परिक्रमा (6000+ किलोमीटर की पदयात्रा) जिसमे मुख्यरूप से, रोहित जाट और शगुन त्यागी हैं! इस परिक्रमा के साथ साथ अतुल्य गंगा टीम हर 10-15 किलोमीटर पर गंगा जल के प्रदुषण का 12 पैरामीटर के तहत जाँच के साथ साथ गंगा मे गिरने वाले सारे नाले को चिन्हित कर रही थी! इसके अलावा अतुल्य गंगा के साथ मिलकर ग्रीन इंडिया फाउंडेशन, विजय शुक्ला एवं कालेश्वर मिश्रा के नेतृतव् में वृक्षमाल अभियान चला रही थी।वृक्षमाल अभियान के दौरान ग्रीन इंडिया फाउंडेशन की टीम विद्यालय, मंदिर, गंगा घाट आदि स्थानों पर न केवल वृक्षारोपण कर रही थी । बल्कि उन वृक्षों का स्थानीय नागरिकों को देख रेख हेतु जिम्मेदारी भी दे रही थी! वृक्षमाल अभियान के दौरान लगभग 35 हज़ारों पौधे लगाए जा चुके हैं और 47000 पौधे वृक्ष प्रेमियों को बाँटे गए हैं! इस अभियान के दौरान 76000 विद्यार्थियों को और लाखों गंगा तट वासी को ग्रीन इंडिया फाउंडेशन की टीम ने वृक्ष लगाने, “अपनी साँसे ख़ुद उपजायें- आओ सब मिल पेंड लगायें ” के अपने नारे का महत्व बताते हुए गंगा को अविरल बनाने हेतु अतुल्य गंगा फाउंडेशन के इस अभियान मे जुड़ने हेतु प्रेरित किया है! इस अभियान में योगेश शुक्ल, कालेश्वर मिश्रा, नितिन रंजन, आशुतोष शुक्ल विशेष योगदान दे रहे हैं I उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रयागराज फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक शेखर पाण्डेय ने सभी प्रयाग वासियों से अनुरोध किया है कि 23 जून को सुबह समुद्र कूप पहुंच कर गंगा की अविरलता एवं निर्मलता के लिए हज़ारों किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे गंगा पुत्रों का अभिनंदन करें एवं गंगा आरती और दीपदान में शामिल हों I दत्तात्रेय पांडेय, जितेन्द्र शर्मा हितैषी, डाक्टर प्रमोद शर्मा,प्रतिमा मिश्रा, जयव्रत सिंह,मनोज त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पांडेय, नीरज त्रिपाठी,रेणु सिंह, पी त्रिपाठी, बी. एन. दीक्षित, मनोज कुमार त्रिपाठी, शिवदास द्विवेदी, हरि कांत, हरि मोहन पांडे, राकेश शुक्ल, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, अनुज मिश्रा ने भी स्वागत की अपील की है I



