कुशल गौरव को किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश माननीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री अजय कुमार लल्लू जी की मंशा के अनुरूप कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश का महासचिव पं० कुशल गौरव जी को मनोनीत किया गया है। कुशल गौरव जी कृषि स्नातक भी है और पूर्व में लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे और उन्होंने लगभग पूर्वांचल में 18000 – 20000 लोगों को अपने से जोड़ रखा था , पिछले वर्ष पं० कुशल गौरव जी अजय लल्लू जी के समक्ष अपने सभी साथियों सहित कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर लिए थ।और लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे है, किसानों पर हो रहे अत्याचार के दृष्टिगत पं० कुशल गौरव जी को किसान कांग्रेस में महासचिव बनाया गया है पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कहा पार्टी को अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे !



