Latest

पेट्रोल की कमाई से कोरोना मृतकों के परिवार को मुवावजा दे केंद्र-रेवती

डेल्टा प्लस सहित सभी वेरिएंट पर असरदार वैक्सीन से तीव्रगति में टीकाकरण हो

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार से मांग किया है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रहीं लगातार वृद्धि से केंद्र सरकार के पास जो अतिरिक्त धन संग्रह हो रहा उससे वो कोरोना संक्रमण से हुई मौत का मुवावजा उनके परिवार वालों को दे।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में वृद्धि का बहाना लेकर लगभग महीने भर से रोज पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हो रही हैं पर इस वृद्धि से जनता को सीधा नुकसान हो रहा है मंहगाई बढ़ रही हैं पर सरकार की कमाई मे कोई भी कमी नहीं आ रही हैं क्योंकि कच्चे तेल के दाम और उसके प्रोसेसिंग,ढुलाई,कमीशन सब खर्चे लेकर और बिक्री के दाम में 30 ₹ प्रति लीटर की कमाई हो रही हैं सरकार को और देश अरबों लीटर पेट्रोल-डीजल की प्रति दिन खपत हैं तो रोज सरकार के खजाने में कितना पैसा सिर्फ इसी से आ रहा है तो सरकार को मृतक परिजनों को मुवावजा देने मे क्या दिक्कत है।
सांसद ने कहा कि कोरोना संक्रमण दैवीय आपदा में आता जिसमें सरकार को मुवावजा देने का दायित्व बनता हैं इसलिए सरकारकोरोना संक्रमण से मृतक व्यक्ति के परिवार को मुवावजा दें।
सांसद ने कोरोना संक्रमण के नये वेरिएंट डेल्टा प्लस के प्रति सरकार को सचेत करते हुए कहा कि पूरी केंद्र सरकार बंगाल चुनाव में व्यस्त रहने की वजह कोरोना की दूसरी लहर मे लापरवाही का नतीजा इतनी अधिक मौत जनता ने देखा ।उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का चुनाव की तैयारी में पूरी केंद्र सरकार लग गई तो तो कोरोना का डेल्टा प्लस और ज्यादा कहर ना बरपायें इसके लिए अधिक से अधिक टीकाकरण होना चाहिये वो भी वो वैक्सीन लगें जो सभी वेरिएंट के लिए कारगर हो।
सपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने प्रदेश सरकार से मांग किया कि कोरोना के प्रथम चरण 2020 व द्वितीय चरण2021 में लाकडाऊन के पीरियड का बिजली बिल माफ हो क्योंकि उस समय आपने लोगों के कामधंधे बंद करा कर घर में कैद कर दिया था तो जब काम नहीं तो पैसे कैसे , दुकानें बंद, मकान के किराएदार छोड़ कर गये, रोजगार धंधे नहीं ऊपर से बिजली का बिल कहा से जमा करें जनता ।इसलिए प्रदेश सरकार लाकडाऊन समय का बिजली बिल और कोरोना काल का हाउस टैक्स ,वाटर टैक्स माफ करें जिससें जनता को कुछ राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button