Latest

उशिसे: बिना आपत्ति आंसर-की से हटा दिए चार प्रश्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती की अंतिम उत्तरकुंजी से मनमाने तरीके से चार प्रश्नों को हटाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन संख्या 47 में आरटीआई से खुलासा

इसका खुलासा सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी से हुआ है।
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा (उशिसे)आयोग के उपसचिव डॉ. शिवजी मालवीय ने 2 जून को भेजे जवाब में समाजशास्त्र विषय की प्रश्नपुस्तिका बी के 31 प्रश्नों पर आपत्ति प्राप्त होने की बात स्वीकार की है। अभ्यर्थियों का दावा है कि आयोग ने बी सीरीज के प्रश्न संख्या 66, 76, 79 और 81 को बिना किसी आपत्ति के अंतिम उत्तरकुंजी में डिलीट कर दिया। जबकि पहली बार जारी उत्तरकुंजी में ये प्रश्न थे। यही नहीं प्रश्न संख्या 38 का उत्तर भी बिना किसी आपत्ति के बदल दिया। प्रश्न 38 ‘मार्क्सवादी विश्लेषण में मध्य वर्ग की अवधारणा किसने प्रतिपादित की है’ का जवाब आयोग ने विकल्प डी डेहरेनडार्फ सही माना था। लेकिन बिना किसी आपत्ति के अंतिम उत्तरकुंजी में उत्तर बदलकर विकल्प बी रेमेंड एरा को सही कर दिया। इस मनमानी से कई का चयन प्रभावित हुआ है। इस भर्ती में समाजशास्त्र विषय के 273 पद थे। आयोग के अध्यक्ष ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि जब तक फाइल न देख लें तब तक इस प्रकरण में कुछ कह नहीं सकते।

Related Articles

Back to top button